कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम अंतर्गत ‘‘आत्मा’’ अंतर्गत ‘‘आत्मा गवर्निंग बोर्ड’’ की बैठक का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में सुश्री रजनी चौहान परियोजना संचालक आत्मा द्वारा जिले में विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं के तहत कराये जा रहे कार्याे की विस्तार से जानकारी दी। आत्मा गवर्निंग बोर्ड द्वारा गत वर्ष किये गए कार्याे की समीक्षा के साथ इस वर्ष के लक्ष्यों का अनुमोदन भी बैठक के दौरान किया गया।
सुश्री रजनी चौहान परियोजना संचालक आत्मा द्वारा बताया गया कि जिले में प्रथम बार जैविक कोदो बीज उत्पादन कार्यक्रम लिया जा रहा है। जिसमें कोदो की फसल को कृषको के लिए लाभ का धंधा बताया जाकर अवगत कराया कि यदि कृषक प्राकृतिक तरीके (बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र आदि के प्रयोग) से उत्पादन करे तो कोदो के 300 रूपये के बीज की लागत से 7 क्विटल प्रति एकड़ बीज का उत्पादन प्राप्त कर लगभग 35 हजार रूपये का लाभ अर्जित कर सकते हैं। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा इस कार्य की सराहना की गई।
अतुल सिंह बी. टी.एम. श्री राजवेन्द्र बागरी बी.टी.एम. श्री प्रवीण पाठक ए.टी.एम. श्रीमति प्रीति झारिया ए.टी.एम… श्रीमति आरती शर्मा ए.टी.एम. श्री शशिकांत तिवारी ए.टी.एम. डॉ. एस. के. चंद्रवंशी कृषि वैज्ञानिक एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे।


