कटनी जिले के बरही नगर में संचालित हुनर आईटीआई कागजों में संचालित हो रहा है। संचालनकर्ता शासन की आंख में धूल झोंक कर छात्र-छात्राओं का भविष्य खिलवाड़ कर रहे। गौरतलब है कि 3 साल पूर्व हुनर आईटीआई बरही नगर के खितौली रोड स्थित पंकज ताम्रकार के भवन पर संचालित था। विगत 3 साल से हुनर आईटीआई उक्त स्थान पर बंद है और अब कागजों में संचालित हो रहा है लोगों की माने तो होनर आईटीआई संचालनकर्ता शासन की आंख में धूल झोंक रहा हैं और छात्र-छात्राओं के भविष्य खिलवाड़ कर रहे हैं इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विद्यालय का पता नहीं और छात्र-छात्राओं के हो रहे एडमिशन
बरही नगर में हुनर आईटीआई कहां पर संचालित है इसका कोई अता पता नहीं है। वहीं प्रति साल छात्र-छात्राओं का एडमिशन भी हो रहे है और परीक्षाएं भी दे रहे है। यह सब खेल भोपाल में बैठे अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है और शासन की आंख में धूल झोंका जा रहा है।
हुनर आईटीआई की नहीं है बिल्डिंग प्रिंसिपल ने किया भौतिक सत्यापन
शासकीय आईटीआई के प्रिंसिपल सलामे सर ने हुनर आईटीआई की यथास्थिति जानी उन्होंने भौतिक सत्यापन में पाया कि यह कॉलेज की बिल्डिंग उक्त स्थान पर संचालित नहीं है जिसकी जानकारी संयुक्त संचालक कौशल विकास जबलपुर को रिपोर्ट भेजी है।
इनका कहना है:-
विजयराघवगढ़ मार्ग स्थित माखनलाल चतुर्वेदी कॉलेज में हुनर आरटीआई विधिवत संचालित है।
राम कुमार पाठक
हुनर आरटीआई मैनेजमेंट बरही
रिपोर्ट संदीप स्वर्णकार बरही


