कटनी (12 जुलाई ) – गत दिवस सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कृत्य को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों निर्देशों का पालन नहीं करने तथा शासकीय कार्य के संपादन में रूचि नहीं दिखाने पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने कृषि उपज मंडी के सचिव श्री देवेन्द्र सिंह ठकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी नोटिस मंे प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान शासन तथा वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों एवं शिकायतों के निराकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा किये जाने का लेख कर मंडी सचिव श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर को बिना सूचना के अनुपस्थित रहनें के कारण महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा नहीं हो पाने का लेख किया गया है।
श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर के उक्त कृत्य को अनुशासनहीनता तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1956 के नियम अनुसार अवचार तथा कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाकर 3 दिवस में उपस्थित होकर सकारण जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।


