रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आमजनों के मानव हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फाउंडर प्रशांत गिरी द्वारा नर्मदापुरम के जुझारू एवं जागरूक नागरिक वाह सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र मालवीय को नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष (सिविल डिफेंस)पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति उपरांत श्री मालवीय ने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह उसका पूरी इमानदारी और कर्तव्य के साथ पालन करेंगे। श्री मालवीय ने बताया कि संगठन स्तर पर भी नियुक्तियां की गई है जिसमें उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार यादव, महासचिव पद पर अनिल कुमार मालवीय, कोषाध्यक्ष आनंद लोवंशी, सदस्यगण अनिल मालवीय, संतोष साहू, विजय यादव, विनोद मालवीय, मोनू मालवीय, सुनील थापक की नियुक्ति की गई है। जिले में ह्यूमन राइट्स काउंसिल की जिला बॉडी सहित जिला अध्यक्ष पद पर नरेंद्र मालवीय की नियुक्ति पर मोहन वर्मा, दिनेश यादव, लोकेश, जुगल, चंद्रकांत,प्रकाश, गजेंद्र सिंह राहुल, हंस राय, विजय शर्मा सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।


