दिनाँक (12 जुलाई) – मान मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना एवं म. प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना अंतर्गत विगत दिवस अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि संबल योजना अंतर्गत जिले के 643 हितग्राहियों को सहायता राशि के रूप में कुल राशि 14 करोड़ 04 लाख रुपये एवं भवन मंडल योजना अंतर्गत जिले के 22 हितग्राहियों को सहायता राशि के रूप में कुल राशि 43 लाख रुपये डी०बी०टी० के माध्यम से वितरण किया गया। जिसमें जनपद पंचायत ढीमरखेडा के 157 हितग्राहियों को राशि 3 करोड 34 लाख रूपये एवं जनपद पंचायत कटनी के 89 हितग्राहियों को राशि 1 करोड 96 लाख रूपये एवं जनपद पंचायत बडवारा के 115 हितग्राहियों को राशि 2 करोड़ 56 लाख रूपये एवं जनपद पंचायत रीठी के 83 हितग्राहियों को राशि । करोड 80 लाख रूपये एवं जनपद पंचायत बहोरीबंद के 114 हितग्रहियों को राशि 2 करोड़ 56 लाख रूपये एवं जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के 69 हितग्राहियों को राशि 1 करोड 50 लाख रूपये एवं नगर निगम कटनी क के 5 हितग्राहियों को राशि 10 लाख रूपये एवं नगर परिषद कैमोर के 8 हितग्रहियों को राशि 16 लाख रूपये एवं नगर परिषद विजयराघवगढ के हितग्राहियों को राशि 2 लाख रूपये एवं नगर परिषद बरही के 2 हितग्राहियों को राशि 4 लाख रूपये अंतरित की गयी।
कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के समस्त निकायों में एवं कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा, शिशिर गेमावत मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कटनी, श्री के.बी. मिश्रा श्रमपदाधिकारी कटनी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित श्रमिकों के आश्रितों की उपस्थिति रही।


