रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। लाइंस क्लब मैत्री इटारसी द्वारा पर्यावरण शुद्धता बनाए रखने के लिए मिशन खेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में प्लांटेशन किया गया। जिसमे, जामुन, नीम, अशोक, अबला, व्हील पत्ती के लगभग 20 पौधे रोपे गए। इसके बाद स्कूल के छात्र- छात्राओ को पर्यावरण के फायदे के विषय में समझाया गया। हरी भरी , धरा का शीर्षक देकर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । जिसमे स्कूल के 50, छात्र – छात्रा प्रतियोगी ने भाग लिया। जिसमे प्रकृति हरी भरी धरा के सुंदर चित्र बनाए गए। जिसमे विजेता प्रतियोगियो को क्लब द्वारा 15 अगस्त को पुरुस्कृत किया जाएगा।क्लब के
सदस्यों द्वारा छात्र, छात्रा को ब्राच्छ लगाने के लिया प्रत्साहित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्लब की ओर से लाइंस क्लब मैत्री की चार्टर प्रेसिडेंट निशा दर्डा, क्लब की अध्यक्ष लाइंस शिल्पा अग्रवाल,सचिव सरिता अग्रवाल, एवम वरिष्ठ लाइंस श्रीमति शीला जैन उपस्थिति रही । एवम हायर सेकंडरी स्कूल का स्टाफ। बच्चो ने कार्यकर्म में अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


