रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एंव मानव अधिकार आयोग सहकार ट्रस्ट के सदस्यों ने बीटीआई स्कूल में अध्यनरत बच्चों को लिखने के लिये कापी ओर पेन प्रदान किये। संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र विभिन्न प्रकार के कार्य करते आ रहा है।
इसी तहत सारक्षता के क्षैत्र में भी अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है। नीरजा फौजदार ने कहा कि हमारी संस्थायें आगे बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान करेगी ताकि बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक आये। उक्त आयोजन में नीरजा फौजदार , रचना मस्ते , रेखा गोयल , रीना रीतेश जैन , वंदना शर्मा . अनामिका वर्मा , डॉं अनमोल वर्मा, उषा अग्रवाल , राम गोपाल चौबे , अशोक श्रीवास्तव , विनीति जैन दुर्गेश परमार आदि पहुंचे । स्कूल की संचालिका श्रीमति सरोज उपाध्याय नें सभी का आभार माना एंव बच्चे सामग्री पाकर बहुत खुश हुए ओर आगे भी आने का आग्रह किया। स्कूल शिक्षिका मंजू तिवारी , मंजू दुबे आदि उपस्थित रहे ।


