रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । नगर पालिका सीएमओ नवनीत पाण्डे के नेतृत्व में आज विभागीय समीक्षा ली गई। उक्त बैठक में महत्वपूर्ण विषय में सीएमओ नवनीत पाण्डे ने दिए गए निर्देश –
1 – आयुष्मान कार्ड का काम साथ दिवस में पूर्ण किया जाए न पूर्ण होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
2- बाजार बैठक वसूली के संबंध में नगरपालिका का विशेष सम्मेलन बुलाने के निर्देश दिए।
3- हाई मास्क नगर के चौराहे एवं सौंदर्यकरण भूमिपूजन के विषय में जानकारी ली गई ।
4- राजस्व विभागो के कर्मचारी को आदेश दिया गया कि कार्य न पूर्ण होने पर वेतन वृद्धि रोक दी जायेगी।
उक्त बैठक में सीएम हेल्पलाइन,आयुष्मान कार्ड,जन सुनवाई से संबंधित शिकायतो पर भी समीक्षा की गई।



