• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नवीन जिला अस्पताल और लॉ काॅलेज का भूमिपूजन समारोह हुआ आयोजित,मप्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में नंबर बन रहा है, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है : स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी

by Manish Gautam Chiefeditor
July 11, 2023
in नर्मदापुरम
0
नवीन जिला अस्पताल और लॉ काॅलेज का भूमिपूजन समारोह हुआ आयोजित,मप्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में नंबर बन रहा है, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है : स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य की ओर अग्रसर हुआ है : प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह

नर्मदापुरम। मप्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में नंबर बन रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। नर्मदापुरम में आदर्श अस्पताल का निर्माण हो रहा है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ती जा रही हैं। केंद्र के द्वारा स्वास्थ्य मामले में अमूल चूल परिवर्तन आ रहा है। यह बात लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को नर्मदा महाविद्यालय के आडिटोरियम सभा हाल में संभाग मुख्यालय पर नवीन आदर्श जिला चिकित्सालय की दो यूनिट के लिए तथा लॉ काॅलेज के 50 करोड़ के निर्माण कार्य के भूमि पूजन समारोह में अध्यक्षता करते हुए कही। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती पूजन व कन्या पूजन से हुई। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नर्मदापुरम नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी श्री पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, श्रीमती माया नारोलिया, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री माधव दास अग्रवाल, श्री पीयूष शर्मा, कलेक्टर श्री नीरज कुमर सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरण सिंह, सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, प्राचार्य डॉ ओएन चौबे, श्रीमती कामनी जैन स्वाथ्स्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी कालेज के प्राचार्य व प्रोफसर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि कोविड के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ी है। देशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। कोविड काल में सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया है। सभी को नि:शुल्क वैक्सीन लगाई गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के द्वारा 610 नई स्वास्थ्य संस्थाएं शुरू की गई हैं। पुराने अस्पतालों का उन्ननयन किया जा रहा है। कुल मिलाकर लगभग 800 संस्थाओं में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। नर्मदापुरम जिले के लिए भी सभी तहसील व ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केंद्रो में भी सुविधाएं दी जा रही हैं। 54 प्रतिशत एचआर बढ़ाया जा रहा है। 3 करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में सिकल सेल एनिमिया के लिए भी तेजी से प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही डाक्टर और स्टाफ की भर्ती की जा रही है। संजीवनी क्लीनिकों की शुरूआत हो रही है। प्रदेश में डायलिसिस की सुविधा या स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधाएं हो सभी में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ ही स्वच्छता, कृषि, युवाओं के विकास, महिला उत्थान के क्षेत्र में भी प्रदेश में महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित हो रही हैं।
खनिज साधन एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से बेमिशाल राज्य की ओर अग्रसर हुआ है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य बहुत तेजी से हुए हैं। स्वास्थ्य के लिए प्रदेश का बजट 1 हजार करोड़ का हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा के मामले में बहुत ध्यान दिया जा रहा है। चाहे मेडीकल कॉलेज हो या अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार करना हो तमाम सुविधाएं सरकार दे रही है।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अब जिला चिकित्सालय के नए भवन में एमसीएच और किट्रिकल यूनिट की सुविधाएं मिलेगी। 150 बिस्तर की सुविधा की मुख्यालय पर सौगात मिलेगी। वहीं लॉ कॉलेज के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री के द्वारा निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं जिसके माध्यम से 5 लाख रूपये तक का नि:शूल्क स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक विकास, सामाजिक विकास भी हो रहा है। यातायात की सुविधाएं भी बड़ रही है। 44 लाख किलोमीटर की सड़कें बन गई हैं। हमारा प्रदेश समृद्धशाली प्रदेश बन गया है।

आदर्श अस्पताल के निर्माण से मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम तेजी से बढ़ रहे हैं : सांसद राव उदय प्रताप सिंह –

सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संभाग मुख्यालय पर आज दो बड़ी सौगात मिल रही है। स्वाथ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। आईटी क्षेत्र में दुनिया में कब्जा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाईटेक मशीनें आती जा रही हैं। नए सिस्टम का लाभ लोगों को मिलेगा।

सुरक्षा, स्वच्छता,शिक्षा, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम अग्रणी : विधायक डॉ शर्मा

विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि 42 करोड़ की लागत से नई जिला चिकित्सालय में दो यूनिट बनेगी। दो वर्ष में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। यह सब 100 करोड़ का प्रोजेक्ट है प्रथम चरण में 25 करोड़ स्वीकृत हुए थे। अब 42 करोड़ हो गए आने वाले समय में और भी राशि से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ती जाएंगी। डॉ शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में हम अग्रणी बने हैं। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा नर्मदापुरम और इटारसी में चार-चार संजीवनी स्वीकृत हुई हैंं। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में वर्ष 1954 में लॉ कॉलेज शुरू हो गया था। अब लगभग 7 करोड़ की लागत से बनने वाले नए लॉ कालेज से विद्यार्थियों को और अधिक लाभ होगा। 120 सीटें उपलब्ध हैं। अंत में अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देते हुए किया गया। संचालन डॉ हंसा व्यास ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर पालिका सभाकक्ष में सीएमओ नवनीत पाण्डे ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं अधिकारी-कर्मचारी को दिए निर्देश……

नगर पालिका सभाकक्ष में सीएमओ नवनीत पाण्डे ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं अधिकारी-कर्मचारी को दिए निर्देश......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d