• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पचमढ़ी में 12 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होगा नागद्वारी मेला,मेले में सभी व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं एसपी ने पचमढ़ी में ली अधिकारियों की बैठक

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2023
in नर्मदापुरम
0
पचमढ़ी में 12 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होगा नागद्वारी मेला,मेले में सभी व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं एसपी ने पचमढ़ी में ली अधिकारियों की बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में नागद्वारी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेला 12 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही मेले से जुड़े मंडलों को 7 अगस्त से मेला स्थल पर सामग्री ले जाने की अनुमति रहेगी। मेले के बेहतर आयोजन के संबंध में शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने संजय गांधी संस्थान पचमढ़ी में अधिकारियों की बैठक ली। क्षेत्र संचालक सतपुडा टाइगर रिजर्व एल कृष्णमूर्ति, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत बैठक में उपस्थित रहें।

बैठक में मेला अवधि के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क, बिजली, पेयजल , चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि पचमढ़ी आने जाने वाले मार्ग और मेला पहुंच मार्ग पर मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम का अमला तैनात रहे। मार्ग क्षतिग्रस्त या लैंडस्लाइड होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत की जाएं। पचमढ़ी में निर्धारित चार प्रमुख स्थानों पर क्रेन की व्यवस्था भी रखें। उन्होंने ट्रैफिक और पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह ने कहा कि पचमढ़ी आने वाले बस वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा परमिट जारी किया जाए। परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा बेहतर ढंग से समन्वय कर ट्राफिक प्रबंधन किया जाए। प्रत्येक बस की मार्किंग करें। जाम की स्थिति निर्मित ना हो या सुनिश्चित करें। पार्किंग के लिए मेला समिति द्वारा एकजाई टेंडर जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि बसों की चेकिंग के लिए मटकुली और पगारा में व्यवस्थित चेकपोस्ट बनाया जाए। जहां सुरक्षा के सभी मानकों पर बसों की चेकिंग हो।

इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने मेला अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति और निर्धारित प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को नागद्वारी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला मार्ग में निर्धारित स्थानों पर मेडिकल टीम के कैंप लगाएं जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि मेले के दौरान साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी में कंट्रोल रूम का भी संचालन करे जो राऊंड द क्लॉक सक्रिय रहें। आबकारी विभाग को अवैध शराब के विरुद्ध भी निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने मेला समिति के सदस्यों और 66 मंडलों से भी मेले के स्वरूप के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

बैठक में एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी, एसडीओपी पिपरिया अजय वाघमारे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड राजेश जैन सहित अन्य अधिकारी एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधायक डॉ.शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया स्‍थल निरीक्षण, गार्डन संचालक के साथ बनी सहमति,वार्ड 01और 02 के नागरिक अब त्रिशला नंदन गार्डन के साइड से सीधे हाइवे पर निकल पाएंगे,नपा नाले के ऊपर से बनाकर देगी रास्‍ता….

विधायक डॉ.शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया स्‍थल निरीक्षण, गार्डन संचालक के साथ बनी सहमति,वार्ड 01और 02 के नागरिक अब त्रिशला नंदन गार्डन के साइड से सीधे हाइवे पर निकल पाएंगे,नपा नाले के ऊपर से बनाकर देगी रास्‍ता....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d