रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। मध्य भारत प्रांत के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आशा महेंद्र शुक्ल जनजाति कन्या छात्रावास ग्राम धुरपन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर इटारसी शहर के युवा उद्योगपति व साईं कृष्णा रिसोर्ट के संचालक सत्यम अग्रवाल द्वारा एक कन्या के वार्षिक खर्च हेतु ₹25000 का चेक सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल को सौंपा। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, समिति सदस्य मनोज राय, निर्मल राजपूत, करण सिह ,कैलाश जी,राजेश भार्गव उपस्थित रहे।


