रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/पिपरिया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा पिपरिया में वाहनों पर जांच अभियान चलाया गया। जिसमे यात्री बस क्रमांक MH31 DS9009 बिना परमिट, फिटनेस संचालित होते पाई गई जिस
पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 33800 की चालानी कार्यवाही की गई। वही अन्य कार्यवाही में 6 वाहनों की जांच में 3000 का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया की आरटीओ जांच दल नर्मदापुरम जिले के प्रत्येक तहसील एवं ग्रामीण मार्गो पर संचालित यात्री वाहनों की सघन जांच करते हुए, नियम विरुद्ध पाए जाने पर चलानी तथा जप्ती की कार्यवाही करेगा। जांच दल में आरटीओ अधिकारी के साथ समस्त जांच दल शामिल रहा।


