सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट
लखनादौन के मठदेवरी गांव का मामला
आदिवासी की हत्या में आरोपित तीन सगे भाई फरार
सिवनी इन दिनों जिले में हत्याकांड के मामले अधिक देखने में आ रहे हैं छोटी छोटी सी बात को लेकर जान चली जाती है ऐसी ही घटना खेत में आने जाने को लेकर वाद-विवाद इतना बढ़ा कि लाठी से भाई ने भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी घटना शुक्रवार को लखनादौन के मठदेवरी गांव में खेत की मेड़ से आना-जाना करने पर चल रहे विवाद में लाठी से पीटकर आदिवासी किसान की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि रविशंकर इनवाती के खेत से लगा गांव के तीन भाइयों ओमकार काकोड़िया, गणेश व लीला के खेत हैं जहां खेत जाने का दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण तीनों रविशंकर के खेत से आना-जाना करते थे। इस बात को लेकर कई बार रविशंकर का विवाद इन लोगों से होता था। मना करने के बाद भी इसी मेड़ से तीनों भाईयों का आना-जाना आना जाना होता था
दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण खेत से जाना इनकी मजबूरी भी थी
लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बार फिर तीनों से रविशंकर का विवाद होने पर ओमकार, गणेश व लीला ने लाठी से आदिवासी किसान रविशंकर पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण पहले उपचार के लिए परिवार स्वजनों ने पहले लखनादौन शासकीय अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल सिवनी रैफर कर दिया गया। गंभीर होने के कारण स्वजन नागपुर मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में घायल किसान ने दमतोड़ दिया। पुलिस मामला कायम कर जांच में जुटी हुई है
मठदेवरी निवासी तीनों आरोपित सगे भाई फरार
थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। हमले के बाद मठदेवरी गांव निवासी तीनों आरोपित सगे भाई फरार हैं। प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।


