सब्जी विक्रेता श्री राजकुमार पिता हनुमान दास को मिला द्वितीय पुरस्कार फ्रिज*
कटनी/नगर पालिक निगम कटनी द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे से बस स्टैंड ऑडिटोरियम में नगर गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला कलेक्टर अवि प्रसाद, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे, उपायुक्त पवन अहिरवार सहित निगम के पार्षदों अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया तदोपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कटनी नगर के इतिहास के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई।
*समय से संपत्ति कर जमा करने वालों को किया गया पुरस्कृत*
नगर निगम कटनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम नगर गौरव दिवस एक नवीन नवाचार देखने को मिला इस नवाचार के तहत 15 जनवरी 2023 तक बकाया संपत्ति कर जमा करने वाले प्रथम तीन करदाताओं को कलर टीवी, फ्रिज एवं वाशिंग मशीन के साथ ही 25 अन्य करदाताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर नगरवासियों को समय से संपत्ति कर जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।
*88 हजार रुपए के पुरस्कारों का वितरण*
राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 25000 रुपए का प्रथम पुरस्कार कलर टीवी श्रीमति मंजुला अग्रवाल पति सुरेंद्र अग्रवाल को दिया गया। इसके साथ ही 20000 रुपए की राशि का द्वितीय पुरस्कार फ्रिज सब्जी विक्रेता श्री राजकुमार पिता हनुमान दास बर्मन को तथा लगभग 15000 रुपए का तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन श्रीमति उर्मिला पति भगवान दास कुशवाहा को प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त 25 अन्य करदाताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस तरह कुल राशि ₹88000 के पुरस्कार वितरित किए गए।
निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने जानकारी देते हुए बताया की इस तरह का नवाचार कर करदाताओं को समय पर बकाया कर जमा करने हेतु प्रेरित करने के मामले में नगर निगम कटनी शायद प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्य नारायण अग्रहरी, मेयर इन काउंसिल सदस्य बीना संजू बैनर्जी, सुभाष सिब्बू साहू, अवकाश जयसवाल, जिला योजना समिति सदस्य शशिकांत तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, ओमी अहिरवार सहित अन्य पार्षदों गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।


