• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मूंग खरीदी में लापरवाही पर 3 वेयरहाउस संचालकों और समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी जवाब संतोषजनक ना होने पर गोदामों को ब्लैक लिस्ट एवं खरीदी से हटाने की होगी कार्रवाई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने दिये विस्तृत जांच के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
July 6, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

मूंग खरीदी में लापरवाही पर जिले के सिवनीमालवा में 3 वेयरहाउस संचालकों एवं समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को जिला उपार्जन समिति के सदस्यों ने तहसील सिवनीमालवा अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। जिसमे उपार्जन समिति के सदस्य उप संचालक कृषि श्री जे.आर.हेडाऊ, उपायुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा, जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन श्री वासुदेव दवडे, जिला विपणन अधिकारी श्री देवेंद्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित श्री आर. के. भदौरिया द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पटेल वेअरहाउस शिवपुर में लगभग 5000 क्विंटल, नर्मदा वेयर हाउस कहारिया पर लगभग 3000 क्विटल तथा महावीर वेअरहाउस कहारिया पर लगभग 2000 क्विंटल मूंग केंद्र पर बिना गुणवत्ता परीक्षण कराये ही संग्रहित पाया गया है।

केंद्र पर सम्पूर्ण संग्रहित मूंग कृषकवार व्यवस्थित पृथक-पृथक ढेर में न होकर एक साथ मिला दी गई है। संग्रहित मूंग के एकमुश्त ढेर से सर्वेयर द्वारा किसानवार मूंग का गुणवत्ता परीक्षण किये जाने में कठिनाई होती है। इस प्रकार से उपार्जन कार्य में लापरवाही किये जाने के कारण उक्त वेअरहाउस पर उपार्जन कार्य मे संलग्न उपार्जन संस्था सेवा सहकारी समिति शिवपुर, झकलाय तथा गुरजघाट को उप संचालक कृषि जिला नर्मदापुरम द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है, साथ ही उक्त वेयरहाउस संचालको को भी मध्यप्रदेश राज्य वेअरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन जिला नर्मदापुरम की ओर से इस प्रकार की अव्यवस्थाओं के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि वेयरहाउस में भण्डारित स्कंध का स्वामित्व या मालिकाना हक किस कृषक का है। साथ ही संबंधित उपार्जन संस्थाओं व वेयरहाउस संचालकों को आगाह किया गया है कि संतोषप्रद जवाब न होने की स्थिति में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन कार्य से पृथक करने एवं ब्लैकलिस्टेड किये जाने की अनुशंसा की जाएगी।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा मामले की विस्तृत जांच करने हेतु दल गठित किया है, जिसमें तहसीलदार सिवनीमालवा श्री ललित सोनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री संजय पाठक, सहकारिता निरीक्षक श्री हितेश साहू, डबल लॉक केंद्र प्रभारी श्री एस वर्मन, सहायक गुणवत्ता नियंत्रक वेअरहाउसिंग कार्पोरेशन बानापुरा श्री सुनील पवार सम्मिलित है।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दल को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 10 जुलाई 2023 तक तीनों उपार्जन केंद्र की विस्तृत जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। वहीं 06 जुलाई को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में उन्होंने सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जाये तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्तियाँ तथा संस्थाओं द्वारा लापरवाही की जाती है तो संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा जिला सत्र न्यायालय परिसर में गुरु तुल्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आत्मीय भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.