स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाउंड्री खीच कर नाली को बंद कर पानी निकासी को महापौर की समझाइश के बाद बाउंड्री वॉल तोड़ नाली खोलने दी सहमति*
कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजू सूरी ने शहर के वार्ड क्रमांक 45 का एमआईसी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ दौरा कर वहां पर शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कॉलोनी के पानी की निकासी रोक दी गई थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी से की थी। स्थानीय लोगों की शिकायत को महापौर ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल उक्त वार्ड में पहुंचकर पानी निकासी बंद करने वाले संबंधित व्यक्ति से मिलकर उसे समझाइश देते हुए कॉलोनी के सार्वजनिक पानी की निकासी करने के लिए नाली बनाने की बात की। महापौर द्वारा संबंधित व्यक्ति को दी गई समझाइश इसके बाद उसने अपनी सहमति देते हुए उक्त जगह से पानी निकालने के लिए नगर निगम द्वारा नाली निर्माण कराने पर सहमति दे दी गई। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला श्रीमती बीना बैनर्जी अवकाश जायसवाल पार्षद जयनारायण निषाद विनोद लाला यादव सहायक यंत्री जेपी बघेल संजय सोनी पूर्व पार्षद सुधीर पटेल उपस्थित रहे।


