रिपोर्टर भोपाल
भोपाल। आज दिनाँक 04 जुलाई 2023 को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में 16 उप पुलिस अधीक्षकों द्वारा भ्रमण किया गया । विभिन्न राज्यों से आये यह पुलिस अधिकारी केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (CAPT) कान्हासैया भोपाल में एक सप्ताह का Capacity Building In Smart Traffice Management कोर्स कर रहे हैं । भ्रमणकर्ता अधिकारियों को डायल-112/100 की टीम द्वारा डायल-112/100 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष तथा डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराकर, प्राप्त सूचना पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया।
भ्रमण उपरांत प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। भ्रमण कार्यक्रम के समय पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री एच. एन. अहिरवार, निरी. (रेडियो) श्री देवेंद्र सिंह परिहार, निरी. (रेडियो) श्री ऋषि कुमार गढ़ेकर निरी. (रेडियो) श्री मोहन सिंह , उप निरी.(रेडियो ) श्री गजेन्द्र सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


