रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा आज दिनांक 4/7/23 मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ के जांच दल के साथ स्कूल बसों के निरीक्षण के लिए नर्मदापुरम शहर, नर्मदा व्हेली एवं कैंपियन स्कूल में पहुंची। जहां स्कूल की सभी बस एवं छोटी मैजिक गाड़ियों को जांचा गया, परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित सभी नियमों की बसों में जांच की गई, जिन नियमों की बसों में कमियां पाई गई, उन कमियों को स्कूल प्रबंधन को बताया गया, तथा स्कूल प्रबंधन को 2 दिवस के भीतर सभी बसों को ठीक करने की लिखित निर्देश दिए गए तथा ओवरलोडिंग न करने के निर्देश दिए गए, अन्य जांच में आरटीओ विभाग द्वारा इटारसी एवं पिपरिया रोड पर की गई जांच में 6500 की चालानी कार्यवाही की गई। आरटीओ श्रीमति निशा चौहान के द्वारा सभी स्कूल संचालकों से 3 दिवस के अंदर अपनी बसों को विभाग द्वारा भेजे गए नियमों को पूर्ण करने तथा नही करने पर चलानी व जप्ती की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।


