रिपोर्टर सीमा कैथवास
पिपरिया। पिपरिया थाना अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह (IPS) द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये विधिवत नांजा रेड कार्यवाही कर आरोपीयों की धरपकड़ हेतु आदेशित किये जाने पर अतिपुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल मुखबिर के बताये अनुसार कार्यवाही कर ग्राम झील पिपरिया के पहले पिपरिया सांडिया रोड़ पर घेरा बंदी व नका बंदी की गई इसी दौरान एक लाल रंग की मोटर साइकिल कं. एमपी 04 डब्लू 0409 पिपरिया तरफ से आती हुई दिखाई दी जिस पर दो लोग बैठे थे तथा बीच में एक सफेद रंग की बोरी रखे हुये थे जो पुलिस की नका बंदी देखते हुये भागने का प्रयास करने लगे किंतु सूझबूझ से संदेहियों को रोका गया एवं नाम पता पूछा तो मो.सा. चालक ने अपना नाम रिंकू उर्फ अनुराग चौबे पिता रामविलास चौबे उम्र 30 साल निवास ग्राम सांडिया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज मिशल पिता करूणाकर उम्र 23 साल निवासी पदमापुर जिला रायगौड़ा उड़िसा का होना बताया जिनसे बोरी में भरे हुये सामान के बारे में पूछने पर गांजा होना स्वीकार किया गया तत्पश्चात एनडीपीएस एकट के प्रवधान के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपीगण के सयुक्त अधिपत्य से व्यावसायिक मात्रा में कुल 21 किलोग्राम गांजा व परिवहन में प्रयुक्त एक मो.सा. विधिवत जप्त की गई एवं आरोपीगण को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया जिन्हें आज दिनांक 04.07.23 को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम पेश किया जाता है।
मामले संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 03.07.23 की शाम थाना पिपरिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के ग्राम साड़िया के रहने वाले रिंकू चौबे ने उड़िसा तरफ के बाहरी आदमी से गांजा मगाया हैं जिसे लेने बह अपनी लाल रंग की मोटर सायकल कं. एमपी 04 डब्लू 0409 से पिपरिया आया है और गांजा लेकर एक-दो घंटे से सांडिया जायेगा। यदि सांडिया रोड़ पर नाकाबंदी की जाये तो आवैध गांजे की बड़ी खेप पकड़ी जा सकती हैं। सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीगण को देते हुये मार्गदर्शन में कार्यवाही प्रारंभ की गई ।
जप्तशुदा संपत्तिः-
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा 21 किलोग्राम कीमती करीब 2 लाख 10 हजार रू 2. गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मो.सा. कं० एमपी 04 डब्लू 0409 कीमती करीब 50 हजार रु
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. रिंकू उफ अनुराग चौबे पिता रामविलास चौवे उम्र 30 साल नि. ग्राम सांड़िया
2. मनोज मिशल पिता करूणाकर उम्र 23 साल नि. पदमापुर जिला रायगौड़ा उड़िसा
उल्लेखनीय भूमिका –
प्र.आर. शिवशंकर पटेल, आर. आशीष मेश्राम मनोहर दायमा, एवं अफसर खान
सराहनीय भूमिका निरीक्षक उमेश कुमार तिवारी, उ.नि. राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि प्रकाश राजपूत, सउनि गणेश राय प्रआर० विजय लोधी, सुरेन्द्र शिलपी आर0 अजमेर सिहं परिहार, अजय चौहान, प्रेमशंकर शिल्पी, विकास मेहरा, अभिषेक दमाड़े आर. चंद्रपकाश साहु रामेश्वर उईके, अरूण जुदेव, राममोहन रजक एवं संदीप चौधरी।


