रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में वर्धमान पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री वर्षा मिश्रा ने गुरु का महत्व बताया एवं गुरु पूर्णिमा के दिन ही इस पर्व को क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी भी दी गई। शाला के विद्यार्थियों ने सभी गुरुजनों का सम्मान किया । सर्वप्रथम गुरुओं का पद प्रक्षालन कर आरती उतारी एवं श्रीफल देकर गुरुजनों का सम्मान किया । गुरु सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूल के चेयरमैन श्री प्रशांत सर एवं स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रचना जैन मेडम को श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की गई। एवं उनके उज्वल भविष्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम का सफल आयोजन बच्चो द्वारा श्रीमती जयंती रॉय व सुश्री सोनाक्षी अरोरा के नेतृत्व में किया गया।


