• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, May 9, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, कवि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों ने स्व. निगम को दी श्रद्धांजलि

by Manish Gautam Chiefeditor
July 1, 2023
in नर्मदापुरम
0
गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, कवि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों ने स्व. निगम को दी श्रद्धांजलि
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के एनईएस महाविद्यालय में शहर के प्रतिष्ठित नवगीतकार स्व. विनोद निगम की स्मृति में गत दिवस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नर्मदा शिक्षा समिति एवं डा. विनोद निगम मित्र मंडल द्वारा इस सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. सीतासरन शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि
डॉ विनोद निगम एक शिक्षक के साथ-साथ संवेदनशील और जिम्मेदार ऐसे नागरिक थे जिनके व्यक्तित्व में राष्ट्रीयता, समर्पण के भाव समाये हुए थे। उनका व्यक्तित्व सांस्कृतिक चेतना से सराबोर था ,उन्होंने नर्मदांचल के साहित्य क्षेत्र को एक गरिमा प्रदान की। पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि उनका एक लंबा साथ डॉ विनोद निगम के साथ रहा है। डॉ निगम को रिश्तो को गरिमा के साथ निभाना आता था। उनका जाना एक साहित्यिक क्षति तो है ही नर्मदा अंचल के साथ ही साथ सामाजिक क्षति और व्यक्तिगत क्षति भी है। पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि नर्मदांचल में सदी के गीतकार डॉ विनोद निगम इस स्थूल भौतिक जगत से अपने अनंत यात्रा पर चले गए, पर वो हमारे आसपास शब्दों के रूप में हमारी यादों में सदैव रहेंगे। बाराबंकी में जन्मे डॉ विनोद निगम नर्मदा की लहरों के साथ रेत पर जलधार पर अपना नाम बड़े प्यार से लिखते रहे, और उनकी साहित्यिक यात्रा बढ़ती रही। उनके गीतों से गुजरना एक खूबसूरत यात्रा जैसा है। शब्दों की दुनिया में धूप की आवृत्ति है तो चांदनी की शीतलता मधुर मिठास के साथ लिए हुए हैं। पं. भवानी शंकर शर्मा के साथ उनका अटूट रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ विनोद निगम को उन्होंने कभी मंदिर जाते नहीं देखा, किसी के यहां कथा सुनते नहीं देखा, पर वे जिंदगी को जीना जानते थे। वे छोटे-छोटे पलों को, छोटी-छोटी खुशियों को उत्सव में बदल डालते थे। उत्सव धर्मी, उत्सव प्रेमी संवेदनशील डॉ निगम के जीने का भी अपना एक स्टाइल था। चटक रंगों से उन्हें प्यार था। उनकी कपड़ों की गरिमा देखते ही बनती थी। हर मौसम के बेहद खूबसूरत ड्रेसेस लखनऊ की चिकनकारी से सजे होते थे। उनके शाल ओढऩे का भी एक खूबसूरत अंदाज था। डॉ केजी मिश्र ने कहा कि डॉ निगम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका किसी से किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं था। वे निष्काम योगी की तरह जिये और अपनी अंतिम यात्रा पर भी मुस्कुराते हुए चले गये। इसके पूर्व ब्रह्मलीन डॉ विनोद निगम को भजनांजली के साथ मार्मिक श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर हारमोनियम पर संगीत कला साधक राम परसाईं, तबले पर सक्षम पाठक और स्वर दिया कु. रितु कुलश्रेष्ठ ने विनोद निगम के गीतों को स्वयं कंपोज करके स्वरों के साधक डॉ नमन तिवारी ने श्रद्धांजलि दी। कंपोजीशन में साथ दिया शहर के ही कला साधक कमल झा ने उनका ही एक गीत ” कंचन भोर, कनेरी दोपहर ” जिसको कंपोज किया था स्वर्गीय श्रीमती जय श्री तरटे ने और स्वरों में बांधा कला मर्मज्ञ वनस्थली स्कूल की डायरेक्टर डा अंजली मिश्रा ने।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौंडी में आयुष्मान भारत ग्राम सभा हुई

सिलौंडी में आयुष्मान भारत ग्राम सभा हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d