• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

खुले आसमान के नीचे नवोदित संगीत साधकों ने बांधा सुरों का समां जिले में पहली बार आयोजित हुआ अनूठा लाइव कॉन्सर्ट बीट्स म्यूजिक फेस्ट

by Manish Gautam Chiefeditor
July 1, 2023
in कटनी
0
खुले आसमान के नीचे नवोदित संगीत साधकों ने बांधा सुरों का समां  जिले में पहली बार आयोजित हुआ अनूठा लाइव कॉन्सर्ट बीट्स म्यूजिक फेस्ट
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। खुले आसमान के नीचे गीत संगीत की स्वर लहरियों के बीच नवोदित संगीत साधकों से सजा मंच और संगीत प्रेमियों से सजी शाम। ये मौका था विश्व संगीत दिवस का और आयोजन था इवेंट फैक्ट्री और टीम नवरास के बीट्स म्यूजिक फेस्ट का। जिले में पहली बार गैर व्यावसायिक गायकों और वादकों का लाइव कॉन्सर्ट होटल राघव रीजेंसी में आदेश खरया और अमीन खान के संयोजन में आयोजित किया गया। जिसमें 42 प्रतिभागियों ने अपनी गायन और वादन प्रतिभा से मौजूद जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।

*ये बने टॉप 10 परफॉर्मर*
इस लाइव कॉन्सर्ट के लिए कटनी जिले सहित जबलपुर, पन्ना, बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव आदि शहर से 130 प्रतिभागियों ने निशुल्क पंजीयन कराया। जिनमें से 80 का चयन प्री ऑडिशन के जरिए लाइव ऑडिशन के लिए किया गया। लाइव ऑडिशन उपरांत 45 प्रतिभागी चुने गए, जिनमें से 42 ने उपस्थित होकर लाइव कॉन्सर्ट में अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिनमें गुणी निर्णायकों ख्यातिलब्ध गायक शुभम पटेल, प्रसिद्ध वादक कृष्ण कुमार कैथवास और संगीत गुरु विवेक विश्वकर्मा द्वारा कला की कसौटी पर परखा गया। जिनमें से राजेश बहल, यश चौरसिया, अनुज पाठक, रानी गुप्ता, अभिषेक गोस्वामी, हेमलता अहिरवार, अनुरूप त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, तोयजा गुप्ता और भूमि मिश्रा को टॉप 10 परफॉर्मर चुना गया। जबकि शानदार व्हिश्ल प्ले कर सभी को रोमांचित करने वाले जगदीश गुप्ता को सुपर परफॉर्मर चुना गया।
*टूटा उम्र की सीमा का बंधन*
आयोजन में उम्र की सीमा न होने के चलते कांसर्ट में 7 साल की बाल प्रतिभागी से लेकर 60 साल के बुजुर्ग प्रतिभागी भी अपनी कला का प्रर्दशन करने मंच पर डटे रहे। इनके अलावा सूफी और रॉक सिंगर शुभम पटेल, म्यूजिशियन के के कैथवास, शहर की उभरती गायक शाइस्ता खान, जबलपुर जिले के उभरते डांस परफॉर्मर मोहित कुर्मी और हर्ष सचदेव आदि ने भी अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवा उद्योगपति ऋषभ मित्तल और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विकास छात्र संगठन अध्यक्ष कुशल मिश्र, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमित शुक्ला, भाजपा नेत्री ज्योति विनय दीक्षित, समाजसेवी मनीष गई, नीतेश, दीपिका शर्मा, राकेश शर्मा, सोमेश माहेश्वरी, मौसम विश्वकर्मा, अंकिता तिवारी, अभिषेक ताम्रकार आदि की मौजूदगी रही। अतिथियों के साथ टीम नवरास के आदेश खरया, अमीन खान, छाया खरया, शालिनी सोनी, माही तिवारी, प्रिया श्रीवास्तव, शिवानी गुप्ता, रूपक कोहली, मोहित, चेतन कुशवाहा, अर्जित खरे, उदय, गोपाल आदि ने टॉप 10 परफॉर्मर सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरुस्कार प्रदान किए। मंच संचालन आदेश खरया और अमीन खान ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आपदा प्रबंधन अंतर्गत शेष रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में सीएमओ नवनीत पाण्डेय द्वारा संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

आपदा प्रबंधन अंतर्गत शेष रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में सीएमओ नवनीत पाण्डेय द्वारा संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d