• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक संपन्न लिये गये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

by Manish Gautam Chiefeditor
July 1, 2023
in कटनी
0
जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक संपन्न  लिये गये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  – जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री प्रसाद द्वारा जिला पशु चिकित्सालय में बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिये 5.40 लाख रूपये नगर निगम कटनी की वेंकट लाइब्रेरी के सुचारू संचालन एवं उन्नयन के लिये 25 लाख रुपये तथा 15 हेक्टेयर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण हेतु 30 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

उक्त कार्यों की स्वीकृति जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल की चौथी बैठक में कार्य पालिका समिति को 2 करोड़ रूपये तक के कार्य स्वीकृत करने हेतु अधिकृत किया गया था।

बैठक में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्राम उरदानी से देवरा खुर्द पहुँच मार्ग तथा पुलिया का निर्माण 20 लाख रुपये से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा कराया जायेगा। इस दौरान रीठी में शव विच्छेदन ग्रह के निर्माण हेतु परियोजना प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को पठन पाठन की सुचारू व्यवस्था हेतु 10 अमृत विद्यालयों में आवश्यकतानुसार बाउण्ड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय आदि के प्रस्ताव प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति तीन दिवस के अन्दर प्रस्तुत किये जानें हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि न्यास मंडल की बैठक से अनुमोदित 18 हैंडपंपों में से शेष बचे हैंडपंपों का खनन का कार्य तत्काल कराया जाये। यदि मौके पर जल स्त्रोत उपलब्ध नहीं हो तो हाइड्रोलॉजिकल सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। बैठक में निर्देशित किया गया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों को 15 लाख रूपये से 10 लाख रूपये तक के निर्माण कार्य स्वीकृत किये जायें। कलेक्टर श्री प्रसाद नें नोडल अधिकारी जिला खनिज प्रतिष्ठान को निर्देशित किया गया कि स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के समस्त कार्य पोर्टल पर तत्काल दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में खनिज प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन प्राचार्य शासकीय पॉलिटेकनिक कटनी से शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए गए।

आयोजित बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग (पी.आई.यू.) तथा कार्यपालन यंत्री, ग्रह निर्माण मंडल को अनुपस्थित रहनें पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत, जिला खनिज प्रतिष्ठान के प्रभारी अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग श्री हरि सिंह ठाकुर, जिला खनिज प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी श्री अभय मिश्रा, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग श्री जेपी बघेल, कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग श्री जी. एस. खटीक, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम श्री केपी शर्मा, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री के. एस. डामोर, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री के.के. डेहरिया बैठक की मौजूदगी रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बागरी समाज के तीन लड़कों का पटवारी पद पर कटनी जिले से हुआ चयन*  सिलौंडी क्षेत्र के बागरी समाज 3 युवाओं का पटवारी में चयन

बागरी समाज के तीन लड़कों का पटवारी पद पर कटनी जिले से हुआ चयन* सिलौंडी क्षेत्र के बागरी समाज 3 युवाओं का पटवारी में चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.