कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी इन दिनों शहर की हर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में महापौर ने जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 19 स्थित पांडे बगीचा का उन्होंने निरीक्षण कर तत्काल संबंधित अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए।
इसके अलावा उन्होंने जर्जर सड़क पर चल रहे राहगीरों की सुविधाओं को देखते हुए सड़क पर स्टोन डस्ट डलवाने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का निदान तात्कालिक रूप से नगर निगम द्वारा किया जाएगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी पूर्व पार्षद चोखे भाईजान उपयंत्री जेपी बघेल सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
