खुलेआम चाकूबाजी, युवक पर प्राणघातक हमला VIDEO VIRAL
सिवनी जिला मुख्यालय के वीआइपी क्षेत्र बारापत्थर के बाहुबली चौक में स्थित आइसक्रीम पार्लटर में कुछ लोगों ने विवाद कर चाकूबाजी कर दी। टाप एन टाउन के संचालक राजेश हरिरमानी के पुत्र 25 वर्षीय शुभम हरिरमानी पर मामूली विवाद पर युवकों ने प्राणघातक हमला कर दिया। गुरुवार की देर शाम हुए इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन लगभग 45 मिनिट बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लगभग आधे घंटे तक एसपी निवास जाने वाले बाहुबली चौक में जाम की स्थिति निर्मित रही। घायल राजेश को उसके स्वजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
