कटनी नगर नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा विवेकानंद वार्ड स्थित लखेरा के समीप विक्रम स्कूल से लेकर शंकर जी के मंदिर तक एवं खेरमाई सामुदायिक भवन के पास अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी सड़क का निरीक्षण करने के पश्चात संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से स्टोन डस्ट डालने के निर्देश दिए।जिससे वैकल्पिक रूप से तत्काल में उक्त सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों सुविधा के साथ मजबूती प्रदान हो सके।उन्होंने कहा कि डस्ट के डालने से सड़क में मजबूती आ जाएगी जिससे बारिश के मौसम में तात्कालिक रूप से आवागमन करने वाले राहगीरों को राहत मिल सकेगी। महापौर सर्वप्रथम खेरमाई मंदिर में जाकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता सुभाष साहू रमेश सोनी स्थानीय निवासी भोलाराम साहू नारायण शंकर परोहा राजेंद्र सिंह महेंद्र सिंह ठाकुर अतुल पाठक शैलेश श्रीवास्तव ऋषि परोहा अनिल साहू सहित वार्ड वासियों की उपस्थिति रही
