कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जनहित के लिए इस बारिश के मौसम में भी मैदान में डटकर जलभराव की समस्याओं का अधिकारियों एवं साथी पार्षदों के सहयोग निदान करने में पूरा समय लगा रही हैं। इसी कड़ी में महापौर श्रीमती सूरी ने कटायेघाट दुगाड़ी नाला के समीप पूर्व में पाइप लाइन फूटने से सुधारने के लिए किए गए गड्ढे में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी मिलते ही उन्होंने उक्त स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों को दिए निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते व्यवस्थाएं क्यों नहीं सुधारी जाती हैं। अधिकारियों की हीला हवाली बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू विभागीय अधिकारी सुनील सिंह पवन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
