रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में नर्मदापुरम की जिला इकाई नर्मदापुरम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ,जयस, बाल्मिक समाज तथा अहिरवार समाज संघ, जांगड़ा समाज तथा बंशकार समाज के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भीम आर्मी के चंद्रशेखर पर हुए हमले करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्यवाही तथा चंद्र शेखर को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
