रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में सात दिवसीय प्रवास पर अल्पकालीन विस्तारक विभिन्न प्रदेश एवं जिले से आए हैं। सात दिनों तक यह विस्तारक पार्टी संगठन के मंडल स्तर पर बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर जाकर लोगों से मिलेंगे। नर्मदापुरम नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना से 21 वर्ष की महिलाओं को इस योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिले इसके लिए जिले की एक-एक बहना से महिला मोर्चा घर घर संपर्क कर अभियान चलाएगा। वहीं जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया एवं आईटी के कार्यकर्ताओं को फ्रंट में आकर विरोधी ताकतों को जवाब देना है साथ ही हमें बूथ इकाई को भी सक्रिय बनाए रखना है बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में ही हम आगामी मिशन पर विजयश्री प्राप्त करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पीयूष शर्मा ने कहा कि एक समय था जब भाजपा सीमित दायरों में काम करती थी किन्तु आज भाजपा ने बूथ तक अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। भाजपा का आधार स्तंभ भाजपा के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता हैं जिनके बल पर भाजपा आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बडी पार्टी है। नर्मदापुरम नगर मंडल में विस्तारक मोनिका शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम में मंडल में महाजनसंपर्क अभियान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाऐगें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, राजेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल महामंत्री अनुराग तिवारी, पूनम मेषकर सहित मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।