रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। शराब के नशे में पति ने 12 वर्ष से अलग रह रही पत्नी तनुजा अग्रिभोज निवासी खंडवा के साथ मारपीट की।महिला खंडवा से अपने माता पिता के साथ इटारसी शनि मंदिर सब्जी मंडी में अपने रिश्तेदार के घर आई थी।आरोपी पति इंदकुमार पिता प्रेमशंकर अग्रिभोज निवासी भगतसिंह नगर सैलानी बाबा के पास नाला मोहल्ला ने महिला के साथ मारपीट की।महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने आरोपी इंदकुमार के खिलाफ धारा 294,323 एवं 506 का मामला दर्ज किया है।महिला के हाथ में चोट आई है।
