आगामी त्योहारों को देखते हुए इंदरगढ़ थानाध्यक्ष किशनपाल ने आगौस गांव में पीस कमेटी की बैठक की जिसमें अध्यक्ष ने बताया कि आगामी त्योहारों बकरीद और अषाढ़ी सहित अन्य त्योहारों को प्रेम पूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और यदि किसी भी अराजक तत्व में अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे
