रहली से रोहित अहिरवार की रिपोर्ट
सागर जिले के रहली में ग्राम छिरारी में बिजली आफिस के पास मोटरसाइकिल बछड़े में जा भिड़ी जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई एवं दो लोग घायल हो गए जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली 108 एम्बुलेंस की मदद से लाया गया । दमोह तेंदूखेड़ा के ग्राम केवलारी निवासी शादी समारोह में शामिल होने
रहली आ रहे तीन लोग मोटरसाइकिल से दुर्घटना ग्रस्त हो गए । मोटरसाइकिल एक बछड़े में भिड़ गई जिससे बसोरी लोधी पिता टेक सिंह उम्र 48 वर्ष की मौके पर मौत हो गई एवं भगवती पिता नारायण सिंह उम्र 14 वर्ष एवं नारायण पिता डेलन सिंह घायल हो गए जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है । पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
रहली से रोहित अहिरवार की रिपोर्ट
