रिपोर्टर हरिशंकर बेन
कटनी। महिलाओं एवं बच्चों को थाने आने पर होने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक थानों में महिला ऊर्जा हेल्पडेस्क और बालमित्र कक्ष बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने रिठी थाने का स्वरूप ही बदल कर रख दिया
थाना प्रभारी ने थाने में सुंदर दीवार लेखन कराते हुए न केवल महिला ऊर्जा हेल्पडेस्क का निर्माण करवाया है, बल्कि बच्चों को किसी तरह की असुविधा ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए अलग से बालमित्र कक्ष भी बनाया है। जहां पर बच्चों को आकर्षित करने वाले चित्रों को दीवाल पर उकेरा गया है।
के संबंध में बात करते हुए रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग बेहद संवेदनशील है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। थाने का माहौल महिलाओं और बच्चों के लिए अनुकूल बनाने को लेकर दीवार लेखन करा कर अलग से व्यवस्था की गई है, ताकि यदि महिला और बच्चे किसी कारणवश थाने आते हैं तो उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
