मध्यप्रदेश के कटनी जिले की राजनीतिक गरियारों से दुखद खबर सामने आई है. जिले की चर्चित कांग्रेस नेत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल का आज दोपहर हार्ट अटैक से निधन हो गया है. जिसके बाद शोक की लहर है.बता दें कि विद्या पटेल पूर्व भाजपा नेत्री भी रहीं है. उन्होंने बाद में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी. सूत्रों की माने तो विद्या पटेल विधानसभा चुनाव में बहोरीबंद से कांग्रेस की दावेदार कर रहीं थीं. उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पौड़ी में शुक्रवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा.


