रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में 13 जून को घर से एक युवक लापता हो गए था जिसकी गुमशुदी सिवनी मालवा थाने में दर्ज कराई गई थी। फिर 20 जून मंगलवार को केवलाझीर की पहाड़ी पर एक शव मिला। पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया जिन्होंने शव का परीक्षण किया परिजनों ने शव की पहचान की उसके बाद बुधवार सुबह 3 डॉक्टरों की पैनल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा में पीएम किया
। पीएम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शव के शरीर पर घाव के निशान हैं मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला है। डॉक्टरों ने आत्महत्या नहीं संभावित हत्या की आशंका जताई है। फिर परिजनों को शव सौंप दिया गया था। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार ले जाते वक्त गांधी चौक मेन बाजार नर्मदापुरम हरदा रोड सिवनी मालवा पर शव रखकर चक्का जाम किया जो लगभग 3 घंटे तक रहा। परिजनों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए परिजनों का कहना था कि पुलिस यदि गंभीरता से इस मामले को देखती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने कहा हम तब तक नहीं हटेंगे जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती। पुलिस द्वारा आला अधिकारियों को सूचना दी गई नर्मदापुरम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सिवनी मालवा आए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तुरंत पीएम रिपोर्ट तैयार कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार को माने। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय को है उनकी निगरानी में ही पूरे मामले के लिए टीम बनाकर जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी पीएम की शार्ट रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शक के आधार पर जिन लोगों के नाम बताए हैं उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है । उन्होंने बताया कि जांच में यदि कोई लापरवाही हुई है तो उस पर कार्रवाई की जावेगी।

