• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रीठी

खाद्य सामग्री का अपयोजन करने पर शासकीय उचित मूल्य दुकान बिरूहली के विक्रेता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2023
in रीठी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से गरीब परिवारों को दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी क्रम में शासकीय उचित मूल्य की एक दुकान में खाद्यान्न वितरण में अनियमितताओं एवं अन्न उत्सव का आयोजन नहीं किये जाने की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच कराई गई और दुकान में करीब 3 लाख 52 हजार 908 रुपए की समग्री का अपयोजन पाये जाने पर मंगलवार को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

उल्लेखनीय है की तहसील रीठी अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बिरूहली दुकान कोड 4204022 के विक्रेता राकेश राय के द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरण में अनियमितता किये जाने की शिकायत के आधार पर दुकान की जांच क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रीठी रविन्द्र पटेल के द्वारा की जाकर प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को प्रस्तुत किया गया।

जांच में विक्रेता के द्वारा माह अप्रैल एवं मई 2023 की सामग्री का नियमित वितरण नहीं किये जाने के साथ ही शासन निर्देशानुसार विगत माह 25 मई से 27 मई 2023 तक अन्न उत्सव का आयोजन नहीं करना पाया गया। साथ ही भौतिक सत्यापन के दौरान राशि 3 लाख 52 हजार 908 रूपये के बाजार मूल्य के गेहूँ 63.62 क्विंटल, चावल 64.34 क्विंटल, नमक 3.48 क्विंटल एवं शक्कर 6 किलोग्राम का अपयोजन खुर्द-बुर्द किया जाना पाया गया।

जिसके फलस्वरूप कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान बिरूहली के विक्रेता राकेश राय के विरूद्ध पुलिस थाना रीठी में अपराध क्रमांक 272 दिनांक 20/06/2023 से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर से की थी लंबित भुगतान की शिकायत, कलेक्टर ने कराया निराकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d