कटनी (20 जून)- मनरेगा योजना अंतर्गत सामग्री भुगतान हेतु वर्ष 2022- 23 के लंबित भुगतान के एफटीओ जारी करने की अनुमति प्रदान किए जाने के बाद भी भुगतान नहीं करते हुए लंबित रखने एवं मनरेगा अन्तर्गत सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन नहीं किए जाने के कारण जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सहायक लेखा अधिकारी (मनरेगा) ढीमरखेड़ा श्रीमती सुधा मंसोरीया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उल्लेखनीय है कि सहायक लेखा अधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए दो पत्रों का जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया गया है और न ही कार्यशैली में सुधार किया गया है। पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, स्वेच्छाचारिता व लापरवाही बरती जाने के फलस्वरूप सीईओ श्री गेमावत ने समक्ष में उपस्थित होकर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है अन्यथा संविदा नवीनीकरण नहीं करते हुए कार्यमुक्त किए जाने की कार्यवाही करने का लेख किया है।


