बताया गया कि जगपाल पुत्र मंसाराम निवासी झाकरी नशे का आदी था। जो पिछले काफी समय से कच्ची शराब का सेवन किया करता था। आज अचानक शराब का सेवन करते करते उसकी मौत हो गई। तो वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी समय से इस स्थान पर अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है। जिसके चलते कई लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं। मौके पर मौजूद किसान नेता अखिलेश लिटोरिया ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों को अवैध कच्ची शराब बंद कराने के लिए अवगत कराया गया। लेकिन कच्ची शराब बिकना बंद नहीं हुई। तो आज वही युवक की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा जहरीली शराब के चलते युवक की मौत हुई है यह आरोप लगाए गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आपको बता दें कि इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध शराब से भरे हुए पाऊच भी मौके पर पड़े मिले। लोगों ने एक बार फिर प्रशासन से अवैध कच्ची शराब को बंद कराए जाने की मांग की।
मऊरानीपुर से मृत्युन्जय सिंह की रिपोर्ट
