रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम पराग सैनी के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में देहात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 20/06/23 को थाना देहात पुलिस टीम को 30 पेटी देशी अवैध शराब पकडने में सफलता मिली है।
विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी होने की सूचना मिल रही थी। जो आज दिनांक 19-20/06/23 की दरमियानी रात में मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की अल्टो कार अवैध शराब लेकर तवा पुल तरफ से पांजरा होते हुये इटारसी तरफ जाने वाली है। जो सूचना तस्दीक पर देहात थाना पुलिस द्वारा ग्राम पांजरा के पेट्रोल पम्प के पास उक्त कार को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई। जो रात करीब 2.00 बजे मुखबिर की निशादेही में एक कार ग्राम पांजरा तरफ से इटारसी तरफ जाते हुये दिखने पर उक्त कार को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो कार चालक पुलिस वाहन देख कर अपना वाहन तेज गति से चलाने लगा। तब उक्त कार क्रमांक एमपी 05 सी.ए.0437 को पांजरा नहर के पास मोड पर घेराबंदी कर रोका गया तो कार में से एक व्यक्ति ड्रायवर वाली सीट से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतो के तरफ भाग गया। एवं गाड़ी के आगे की बगल वाली सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति ने भी भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। जिसका नाम पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम राजेश सराठे पिता रामेश्वर सराठे उम्र 27 साल निवासी जैन मंदिर लाईन शनिचर बाबई का होना बताया। उक्त अल्टो कार को चेक करने पर उसकी पीछे वाली सीट पर काले कंबल से ढकी हुई कुल 30 पेटी देशी प्लेन शराब रखी हुई पायी गई। जिसके सम्बंध में राजेश सराठे ने किसी प्रकार का लायसेंस न होना बताया तथा गाड़ी छोड़ कर भागे दूसरे व्यक्ति ड्रायवर का नाम मोनू वर्मा निवासी बाबई का होना बताया। जो आरोपी राजेश से उक्त अवैध देशी मदिरा प्लेन की 30 पेटी जिसमें 1500 पाव कुल मात्रा 270 लीटर कीमती 1.05000 रूपये की शराब जप्त की गई तथा आरोपी राजेश सराठे पिता रामेश्वर सराठे उम्र 27 निवासी निवासी जैन मंदिर लाईन शनिचर माखन नगर को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध थाना देहात में अपराध क. 326 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी राजेश सराठे से पूछताछ के बाद उसे माननीय न्यायालय से समक्ष पेश किया जायेगा।
उक्त अवैध शराब पकडने में थाना प्रभारी संजय चौकसे एवं उनकी टीम प्रआर 321 अजय रघवंशी प्रआर 196 संजय यादव, आर. 142 सेवक, आर. 702 जितेन्द्र, आर 686 नर्मदाप्रसाद आर. 626 शुभम राय एवं आर 42 अजमेश चंद्रौल, आर 789 गणेश कुमरे, आर 834 राजेश नागवेल अहम भूमिका रही ।
