कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं निगरानी की जा रही है। महापौर श्रीमती सूरी का कहना है कि शहर हित एवं विकास में किए जाने वाले कार्यों को गंभीरता से लेते हुए अपने शहर को एक विकसित शहर की श्रेणी में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कटायेघाट जाने वाले मार्ग पर स्थित दुगाड़ी नाले की पुलिया निर्माण एव दैनिक मध्य प्रदेश के समीप चल रहे मार्ग चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को बारिश के पूर्व शासन के तय मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने के निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी ओमेंद्र अहिरवार उपयंत्री पवन श्रीवास्तव एवं वार्ड के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


