वन संरक्षक महोदय नर्मदापुरम अनिल कुमार शुक्ला(भा. व. से.) एवं वनमंडल अधिकारी महोदय हरदा सामान्य अंकित पाण्डे (भा.व.से.) एवं उप वन मंडल अधिकारी दक्षिण हरदा ओम प्रकाश बिडारे के मार्गदर्शन में गस्ती कर रही वन विभाग, वन परिक्षेत्र मकड़ाई की टीम द्वारा की गई। कार्यवाही में ग्राम भीमपुरा के पास रात्रि 12:00 बजे के बाद बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP43 G2394 को त्रिपाल से ढक कर सागोन काष्ठ परिवहन करते देखा टीम ने गाड़ी का पीछा किया वाहन चालक ने गाड़ी को तेजी से चला कर मोड़ पर मोड़ने का प्रयास किया। जिससे वाहन पलट गया एवं एक आरोपी वाहन में फंसा रह गया एवं अन्य आरोपी वाहन से निकलकर भागने लगे तीन आरोपियों को दबोच लिया गया चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, वन स्टाफ द्वारा वाहन को सीधा कर सागवान काष्ठ सहित वन चौकी लाल्याचापड़ लाया गया आरोपी गणेश निवासी बरमलाय, विजय विश्नोई निवासी बमनगांव एवं विशाल निवासी बरमलाय को गिरफ्तार किया गया। एवं वाहन से 17 नग सागौन काष्ठ एवं 3 हस्त चलित आरे की जप्ती की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बीट भीमपुरा से सागौन वृक्षों की कटाई की है बीट में निरीक्षण करने पर कुल 6 वृक्ष कटे पाए गए एवं मौके पर 23 नग काष्ठ पाई गई इस तरह आरोपियों से कुल 40 नग काष्ठ 2.961 घन मीटर जप्त की गई । मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13336/15 दिनांक-18.06.2023 जारी किया गया । जप्ती कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई मुकेश रघुवंशी परिक्षेत्र सहायक भीमपुरा संतराम कलमें, बीट गार्ड भीमपुरा तालिब मेनन, बीट गार्ड संजय कुचबंदिया, वाहन चालक महेश यादव एवं अन्य वन स्टाफ और चौकीदारों का विशेष योगदान रहा। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने हेतु आगे की कार्यवाही जारी है।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


