रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा 2023 मे कांग्रेस सरकार आने के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणा की गयी है, जिसके अंतर्गत प्रतिमाह हर महिला को 1500 रूपए एवं 500 रूपए मे गैस सिलिंडर प्रदान किये जायेंगे जिसके पंजीयन फॉर्म आज वार्ड क्र 22 मे कांग्रेस जनों द्वारा भराए गए एवं जनता को फॉर्म की प्रति प्रदान की गयी। इस दौरान महिलाओ में काफी उत्साह दिखा एवं सभी ने आगामी चुनाव ने कॉंग्रेस को वोट देकर कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की बात रखी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, आईटीसेल प्रदेश सचिव राहुल दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक दुबे, शंकर तिवारी, प्रीती यादव चंद्रप्रताप सिंह राजपूत, शुभम राजपूत, सोमेश दुबे,तक्ष दुबे आदि वार्डवासी उपस्थित थे।


