रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनप्रिय मन की बात कार्यक्रम नर्मदापुर मंडल के सभी बूथों पर सुना गया। मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने बताया मन की बात कार्यक्रम सदैव ही हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया जिला प्रभारी नितिन यादव ने बताया मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने ग्वालटोली क्षेत्र के शक्ति केंद्र क्र. 08 के बूथ क्र. 86 पर नितिन यादव के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनी कार्यक्रम के उपरांत नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रोहित गौर का मंडल सह प्रभारी नंदकिशोर यादव ने शाल श्रीफल से स्वागत किया इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल, वार्ड पार्षद नरेंद्र पटेल ,धनराज यादव, देबू यादव, अनूप पांडे आदि उपस्थित रहे।


