रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी जिले के पूर्व विधायक कुँवर ध्रुव प्रताप सिंह ने आखिरकार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के नाम प्रेषित पत्र में प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने का उल्लेख करते हुए स्पष्ट तौर पर लिखा है कि आपके कार्यकाल में पार्टी और संगठन अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।बता दें कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने कुछ समय पूर्व पार्टी से बगावत के तेवर दिखाते हुए वीडियो जारी किया था। भाजपा से
पूर्व विधायक रहे ध्रुव प्रताप सिंह ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने के संकेत दिए हैं। तभी से ध्रुव प्रताप सिंह के भाजपा छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थी। जल्द ही वे कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। दरअसल विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कद्दावर नेता संजय सत्येंद्र पाठक प्रतिनिधित्व करते हैं
जब से वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर क्षेत्र से विधायक हैं तब से ध्रुप प्रताप सिंह हाशिए पर थे और अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। ध्रुव प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेश ज्वाइन करने की बात कही है।


