• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

एक नर्सिंग आफिसर सहित चार एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
June 16, 2023
in कटनी
0
पौंसरा, खम्हरिया और देवरी बिछिया में स्थित तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए करीब 27 लाख की राशि स्वीकृत*  *मनरेगा अंतर्गत कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर अविप्रसाद प्रसाद ने की प्रसव के रेफरल मामलों की समीक्षा

कटनी (16 जून ) – कटनी जिला चिकित्सालय में रिफर होने वाले समस्त प्रसव का ऑडिट उपरांत रिपोर्ट कलेक्टर अवि प्रसाद की ओर प्रेषित की जाती है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमें को दो टूक हिदायत दी है कि प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को कहा है कि संस्थागत प्रसव कराये जायें, अनावश्यक रूप से सामान्य प्रसव के मामलों को रेफर नहीं किया जाये। साथ ही गर्भवती महिला की एएनसी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें कराई जायें। इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

विगत दिवस समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलहरी की नर्सिग आफिसर तथा ब्लॉक रीठी के उपस्वास्थ्य केन्द्र उमरिया एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया परौहा की एएनएम द्वारा विगत 10 जून को गर्भवती महिलाओं को 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी प्रसव हेतु रेफर किया गया था। समीक्षा के दौरान बिलहरी की नर्सिंग आफिसर द्वारा गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय रिफर करना सही नहीं पाया गया तथा ब्लॉक रीठी की दोनों एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान नियमानुसार जांचें नही की गई थी।

इसी तरह 13 जून 2023 को बड़वारा ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केन्द्र बरही निपनिया की तत्कालीन ए.एन.एम तथा ब्लॉक कन्हवारा के उपस्वास्थ्य केन्द्र पिपरौंघ में पदस्थ एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान एक भी जांचें नही की गई थी तथा गर्भवती महिलाओं को 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी प्रसव हेतु रेफर किये जाना पाये जानें के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा नाराजगी व्यक्त की जाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य कर्मियों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इन्हे हुआ कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नें प्राथमिक स्वास्थ्य कन्द्र बिलहरी की नर्सिग आफिसर रोशनी कोरी, तथा ब्लॉक रीठी के उपस्वास्थ्य केन्द्र उमरिया की ए.एन.एम भागवती प्रजापति एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया परौहा की ए.एन.एम संजो गौंटिया, उपस्वास्थ्य केन्द्र बरही निपनिया की तत्कालीन ए.एन.एम सविता तथा ब्लॉक कन्हवारा के उपस्वास्थ्य केन्द्र पिपरौंघ में पदस्थ ए.एन.एम राजकली सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि हम सबको जिंदगी बचाने का दायित्व नियति और सौभाग्य से मिला है। इसलिए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर और कारगर प्रयास किये जाने चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर अमल सुनिश्चित किया जाये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बीना पुलिस ने पकडे 2 इनामी आरोपी,  गंभीर अपराधों में फरार थे दोनों आरोपी,

बीना पुलिस ने पकडे 2 इनामी आरोपी, गंभीर अपराधों में फरार थे दोनों आरोपी,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d