रिपोर्टर सीमा कैथवास
माखननगर। माखन नगर बाबई ब्लॉक के ग्राम माँगरोल आहारखेड़ा चौराहा पर आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं.सतपाल पलिया का भव्य स्वागत सहित तुलादान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी और प्रबुधजन उपस्थित हुए । आसपास के ग्राम जैसे धोड़ाई, मांगरोल, धानसी, सांगाखेड़ा, गुड़ला, गोरा, मजलपुर व अन्न ग्रामों के किसान भाई भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ जनो में सुधीर पटेल,पप्पू सैनी, अवधेश तिवारी,अटल दुबे,अर्पित यादव,अरविन्द राठौड़, योगेश यादव, ओमप्रकाश यादव,राकेश यादव, विजय जाट, रोशन यादव, मंजले यादव, दिलीप यादव, संदीप जाट,घनश्याम मीना, छोटु यादव, अंकित यादव, रणजीत यादव, निलेश यादव आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम आयोजक अर्पित यादव जी (माँगरोल) का हार्दिक आभार माना गया।


