अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही, 4 नाव जप्त
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी हैं। इस क्रम में शुक्रवार को सिवनीमालवा में राजस्व विभाग, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बाबरी-पथाड़ा के मध्य नाव द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने 4 नाव जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ललित सोनी,खनिज निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते, पुलिस उप निरीक्षक एन एल झरवड़े सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस का अमला उपस्थित रहा।


