• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पोंडी सचिव महेंद्र तिवारी निलंबित,गोदाना के सचिव को शोकाज नोटिस

by Manish Gautam Chiefeditor
June 16, 2023
in कटनी
0
पोंडी सचिव महेंद्र तिवारी निलंबित,गोदाना के सचिव को शोकाज नोटिस
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
रीठी की खंड स्तरीय समीक्षा बैठक में सीईओ ने की सख्त कार्यवाही, पोंडी सचिव महेंद्र तिवारी निलंबित,गोदाना के सचिव को शोकाज नोटिस*
*सीईओ श्री गेमावत ने योजनाओं में प्रगति लाने दिए जरूरी निर्देश*
कटनी (16जून)- राज्य शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अमृत सरोवर एवं पुरस्कार धरोहर तालाब के जल संरक्षण एवं संवर्धन के अन्य कार्य, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के एवं अन्य योजनाओं के विविध प्रकार के कार्यों को गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप दो सप्ताह में आवश्यक रूप से पूर्ण कराएं। योजनाओं में वांछित प्रगति लाने हेतु मैदानी स्तर पर निरंतर
विजिट कर हितग्राहियों से संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए कार्यों की निगरानी करें। ऐसे निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने शुक्रवार को विकासखंड रीठी की समीक्षा बैठक में सचिव ,रोजगार सहायक एवं विभागीय अधिकारियों को दिए। योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत पौड़ी के सचिव महेंद्र तिवारी के बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने एवं योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने के फलस्वरुप निलंबित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वही ग्राम पंचायत गोदाना के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति न्यून पाए जाने पर शोकॉज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सेक्टर सुपरवाइजर उपयंत्री, पीसीओ, एडीईओ और अन्य लोकसेवकों से नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त लहजे में कहा कि आगामी एक सप्ताह में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। कोताही बरतने वाली ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोक सेवकों को नहीं बख्शा जाएगा।
सीईओ श्री गेमावत ने सेक्टर और ग्राम पंचायत वार की समीक्षा*
सीईओ श्री गेमावत ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम, करारोपण , स्वच्छ भारत मिशन अन्य योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन, प्रगतिरत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। करारोपण ,आधार सीडिंग, आधार बेस्ड पेमेंट, मानव दिवसों का सृजन,श्रमिक नियोजन में वृद्धि, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान फेस टू के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का समुचित निराकरण किए जाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री गौरीशंकर खटीक, जनपद पंचायत के सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, एसबीएम के जिला समन्वयक कमलेश सैनी , आशुतोष खरे एवं , ग्राम पंचायतों के सचिव ,रोजगार सहायक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख उखाड़ कर वीडियो वायरल करने के मामले में वन विभाग की टीम ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख उखाड़ कर वीडियो वायरल करने के मामले में वन विभाग की टीम ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d