रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी
उमरियापान के बिरखा क्षेत्र में गौशाला के बाजू से पहाड़ी पर दिनरात माफियाओं के द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन जारी है।
राजस्व और खनिज विभाग को उत्खनन को लेकर भनक भी नही है। पहाड़ी से खोदी जा रही अवैध मुरम खनन माफिया रोज रात में मशीन से पहाड़ी
पर खुदाई कर रहे हैं। देर रात शुरू होने वाली खुदाई तड़के तक चलती है। इस दौरान टेक्टरों से मुरम का परिवहन किया जा रहा है। इससे सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की।उमरियापान नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि मुरम खनन की कोई अनुमति नहीं है। पहाड़ी से मुरम उत्खनन की जांच कराकर माफियाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


