कटनी (14 जून)-, ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक निर्धारित एजेंडा के अनुसार जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में शुक्रवार, 16 जून को 12 बजे से जनपद पंचायत रीठी सभाकक्ष में आयोजित होगी। सीईओ श्री गेमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा ,स्वच्छ भारत मिशन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत राज संचालनालय और अन्य महत्वपूर्ण विषय सीएम हेल्पलाइन तथा लंबित विभागीय जांच प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारियों सहित जिला और जनपद पंचायत के योजना प्रभारियों और जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री, एपीओ मनरेगा, बीसी एसबीएम पीएमएवाई जी, एनआरएलएम, उपयंत्रियों, एडीईओ , पीसीओ, ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक एवं समस्त शाखा प्रभारियों को वांछित अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।


